ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अंबिकापुर में महिला ने लगाए गंभीर आरोप: पति और उसके गे दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप, दोनों आरोपी गिरफ्तार!

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक महिला ने अपने पति और उसके मित्र पर दुष्कर्म तथा प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व अंबिकापुर निवासी युवक से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद उसे पति की समलैंगिक प्रवृत्ति के बारे में जानकारी मिली। महिला का आरोप है कि करीब छह माह पहले उसका पति काम के सिलसिले में राजस्थान गया था, जहां उसकी पहचान एक युवक से हुई। बाद में वह युवक अंबिकापुर आकर उसके घर में रहने लगा। पीड़िता का आरोप है कि 27 मई की रात उसके पति ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद उसके मित्र ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला के अनुसार, लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपनी बहन के घर चली गई थी। वहां भी आरोपी पति पहुंच गया और उसे वापस घर लौटने के लिए धमकाया। इसके बाद पीड़िता ने गांधीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद प्रारंभिक जांच की गई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र... रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ... कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में... बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन ... बिलासपुर में मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी; इलेक्ट्रिक चाक में उतरा करंट..कुम्हार की दर्दना... 50 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर, अब कुर्सी नहीं बचेगी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग..बिला... बिलासपुर; हरिओम हॉस्पिटल पर मरीज की मौत के बाद शव रोकने का आरोप..अस्पताल प्रबंधन ने कहा- नियमों के त...