ChhattisgarhRaftaar News Cg

मूलमुला क्षेत्र में युवक की मौत से सनसनी, घर में फांसी लगाकर दी जान!

जांजगीर–चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) मूलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनाहिल में एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नर्गेश केवट (25 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने घर में लगी कड़ी में गाय बांधने वाली नायलॉन की रस्सी से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तुरंत मूलमुला पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....