ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लैलूंगा बाजार में सक्रिय झपटमार गिरोह का भंडाफोड़: रायगढ़ पुलिस ने 7 लाख की संपत्ति बरामद की, सेवानिवृत्त शिक्षिका की सोने की चैन छीनी थी, 5 महिलाएं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) लैलूंगा साप्ताहिक बाजार में महिलाओं और ग्रामीणों को निशाना बनाकर झपटमारी एवं पाकेटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। लैलूंगा पुलिस ने गिरोह की पांच महिला और एक पुरुष सदस्य को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 7 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की है। जानकारी के अनुसार, इमलीपारा लैलूंगा निवासी 67 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका मरियम टोप्पो 13 जून को अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से करीब एक तोला वजनी सोने की चैन झपट ली। घटना के बाद पीड़िता ने थाना लैलूंगा में शिकायत दर्ज कराई।

महिला आरक्षक की सतर्कता से पकड़ी गई मुख्य आरोपी………

घटना के समय बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के तहत सशस्त्र पुलिस बल तैनात था। सूचना मिलते ही महिला आरक्षक पूनम साहू ने ग्रामीणों की मदद से संदिग्ध महिला मंगरीता गिरी को मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दीपक गिरी को भी हिरासत में लिया।

बलरामपुर से आकर करते थे वारदात….

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र से इको वाहन में लैलूंगा पहुंचे थे। गिरोह के सदस्य ग्रामीण बाजारों और मेलों में भीड़ का फायदा उठाकर झपटमारी और पाकेटमारी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वारदात के बाद गिरोह के अन्य सदस्य जशपुर जिले में छिप गए थे, जिन्हें पुलिस ने देर रात दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

सोने की चैन, इको कार और मोबाइल जब्त…….

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 ग्राम वजनी सोने की चैन व लॉकेट, घटना में प्रयुक्त इको वाहन (सीजी 30 जे 8035) तथा चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई गई है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी…….

गिरफ्तार आरोपियों में मंगरीता गिरी, दीपक गिरी, रीला गिरी, राजमोहनी उर्फ ठोली, सोनम गिरी और उर्मिला गिरी शामिल हैं। सभी आरोपी जिला बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

एसएसपी का सख्त संदेश……..

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि ग्रामीण हाट-बाजारों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पाकेटमारी और झपटमारी जैसे अपराधों में शामिल संगठित गिरोहों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 190/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र... रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ... कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में... बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन ... बिलासपुर में मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी; इलेक्ट्रिक चाक में उतरा करंट..कुम्हार की दर्दना... 50 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर, अब कुर्सी नहीं बचेगी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग..बिला... बिलासपुर; हरिओम हॉस्पिटल पर मरीज की मौत के बाद शव रोकने का आरोप..अस्पताल प्रबंधन ने कहा- नियमों के त...