BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस ने गुंडे बदमाशों पर शिकंजा कसने चलाया विशेष अभियान; 39 वारंट तामील कर 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार..147 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को किया गया चैक!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में बिलासपुर शहर में 31 मई एवं 1 जून को दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ निगरानी बदमाशों पर भी शिकंजा कसा। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न थानों सिविल लाइन, सरकंडा, तोरवा, कोतवाली, सकरी, चकरभाठा में सक्रिय गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की सकुनत पर जाकर जांच की गई, उन्हें थानों में तलब किया गया तथा संदेहास्पद व्यक्तियों की गहन पूछताछ की गई। इस दौरान 13 स्थायी एवं 26 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 39 वारंट तामील किया गया। लंबे समय से फरार चल रहे 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और वहीं 147 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों की जांच की गई और 19 संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की गई। थाने में हाजिरी न देने वाले बदमाशों को उनके निवास पर जाकर चेक किया गया। पुलिस ने इस दौरान 5-6 वर्षों से फरार चल रहे वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। वहीं पूर्व की कार्यवाहियों में संलिप्त कुछ कुख्यात बदमाश वर्तमान में जेल में निरुद्ध पाए गए। एसएसपी सिंह ने बताया कि यह अभियान बिलासपुर पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...