ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई: 8 टन कच्चा आयरन से भरा ट्रेलर जब्त; वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने 13 लाख रुपये की सामग्री और वाहन किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने 8 टन पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) से भरे एक ट्रेलर को जब्त किया है। मामले में वाहन चालक और ट्रेलर स्वामी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। जब्त सामग्री और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तिलगा स्थित पटेल ढाबा के पास एक ट्रेलर वाहन में बड़ी मात्रा में पॉयलट गोली लोड होने और संदिग्ध परिस्थितियों में परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ट्रेलर वाहन क्रमांक जेएच 16 जे 6729 को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन चालक ने अपना नाम नंदू वर्मा निवासी रायगढ़ तथा उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम हरेन्द्र कुमार गोंड उर्फ अभय निवासी रायगढ़ बताया। हरेन्द्र गोंड ने स्वयं को वाहन का स्वामी बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 8 टन पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) लोड पाया गया। पूछताछ में चालक ने सामग्री को पूंजीपथरा क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जाना बताया, लेकिन परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सामग्री के चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर कार्रवाई करते हुए ट्रेलर समेत पूरी खेप को जब्त कर लिया। पुलिस ने धारा 35(क), 35(ड) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पॉयलट गोली के स्रोत, वास्तविक स्वामित्व और इसके अवैध परिवहन से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध कबाड़ के परिवहन, संग्रहण और खरीद-फरोख्त में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। बिना वैध दस्तावेजों के औद्योगिक सामग्री का परिवहन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे नेटवर्क को चिन्हित कर आगे भी अभियान जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...