BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार, 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त!

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुड़िया जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगद राशि सहित कुल 7 लाख 33 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 14 जून 2026 को सूचना मिली थी कि थाना लोरमी क्षेत्र के खुड़िया स्थित ग्राम झिरिया महुआमाचा जंगल में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर साइबर सेल और चौकी खुड़िया पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की। दबिश के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को पकड़ा। इनमें जिला कबीरधाम, बिलासपुर और मुंगेली जिले के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 53 हजार 500 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 8 मोबाइल फोन कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये तथा 9 मोटरसाइकिल कीमत 4 लाख 40 हजार रुपये जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। इसके साथ ही आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से बाउंड ओवर की प्रक्रिया की गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत.....