ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जांजगीर में ACB की बड़ी कार्रवाई: 35 हजार रिश्वत लेते CSPDCL के 3 अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार; ट्रांसफॉर्मर लगाने के एवज में मांगी थी घूस, शिकायत के बाद बिछाया गया ट्रैप!

जांजगीर – चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के तीन अधिकारियों को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सहायक अभियंता विजय नोर्गे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला और सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर शामिल हैं।

शिकायत पर हुई कार्रवाई….

ACB के डीएसपी अजितेश सिंह के अनुसार, जांजगीर निवासी प्रदीप यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि वह ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट स्थापित करना चाहता है, जिसके लिए उसने CSPDCL कार्यालय जांजगीर में ट्रांसफॉर्मर लगाने हेतु आवेदन किया था। आवेदन के साथ डिमांड नोट जमा करने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा ट्रांसफॉर्मर और मीटर लगाने के लिए 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।

योजना बनाकर बिछाया गया जाल…

शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने पर ACB टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। 20 मार्च को शिकायतकर्ता को निर्धारित राशि लेकर CSPDCL कार्यालय भेजा गया। इस दौरान शिकायतकर्ता ने उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला को 10 हजार रुपए दिए, जबकि सहायक अभियंता विजय नोर्गे के निर्देश पर 25 हजार रुपए उनके सहायक देवेंद्र राठौर को सौंपे।

मौके पर ही दबोचे गए आरोपी….

जैसे ही रिश्वत की राशि का लेन-देन हुआ, पहले से तैनात ACB टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों के पास से कुल 35 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

जांच जारी…..

ACB द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत.....