BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; भैरवबाबा मंदिर के पास नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में युवक पकड़ाया, 13 नग नाइट्रोजेपम टेबलेट जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली टेबलेट की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 नग नाइट्रोजेपम (नाइट्रा) टेबलेट जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 57,200 रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना रतनपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि भैरवबाबा मंदिर स्थित पुष्प वाटिका के पास एक व्यक्ति लोगों से विवाद कर रहा है तथा अपने पास नशीली टेबलेट रखकर उसकी बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विष्णु यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली। जांच में उसके पास से 13 नग नाइट्रोजेपम (नाइट्रा) टेबलेट बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान नवीन कुमार बैसवाड़े (28 वर्ष) निवासी उसराभाठा नेवसा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक संतोष पात्रे, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली तथा आरक्षक धनराज कुम्भकार और आकाश डोंगरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....