ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लुटेरे दुल्हे की गिरफ्तारी, फर्जी विज्ञापनों से 4 महिलाओं को बनाया शिकार, 32 लाख रुपये की ठगी…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को योग्य दूल्हा बताकर शादी का झांसा देने वाला शातिर ठग गिरफ्तार हुआ है। आरोपी बीरेन्द्र कुमार सोलंकी (54) पिछले कई सालों से फर्जी वैवाहिक विज्ञापनों और नकली पहचान का सहारा लेकर महिलाओं से ठगी करता आ रहा था। आरोपी पहले ही तीन महिलाओं से शादी कर चुका था, लेकिन इस सच्चाई को छिपाकर उसने चौथी महिला से भी विवाह कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अखबारों में वैवाहिक विज्ञापन छपवाकर महिलाओं से संपर्क बनाता था। भरोसा जीतने के बाद वह शादी का प्रस्ताव रखता और फिर अलग-अलग बहानों से मोटी रकम ऐंठ लेता। शिकायतकर्ता महिला को भी उसने इसी तरीके से ठगा। महिला के मुताबिक, आरोपी ने फरवरी 2022 में खर्च के नाम पर 2 लाख रुपये, जनवरी 2024 में 6 लाख रुपये कैश लिए। दोनों रकम पीड़िता ने बैंक से लोन लेकर दिए, जिसकी किस्तें वह आज भी भर रही है। यही नहीं, आरोपी ने उसके आभूषण गिरवी रखवाकर 1 लाख 30 हजार रुपये का गोल्ड लोन भी निकलवाया। 2021 से 2024 के बीच गूगल पे व बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से आरोपी ने महिला से कुल 18 लाख रुपये लिए। दुर्ग आने पर वह अतिरिक्त रकम भी मांगता रहता था। इस तरह कुल ठगी 32 लाख रुपये तक पहुंच गई। 2024 में महिला की गैरमौजूदगी में वह उसके घर से 12 लाख नकद लेकर फरार हो गया। लगातार अपना ठिकाना बदलते हुए आरोपी गुजरात में छिपा हुआ था। मोहन नगर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उसे गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....