ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक हादसा, स्कूल छात्र की छज्जा गिरने से मौत….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलरामपुर जिले के शारदापुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में कक्षा छठवीं के छात्र की जान चली गई। खुटहन पारा स्थित माध्यमिक शाला में पढ़ने वाला छात्र आलोक कुमार मध्यान्ह भोजन के बाद खेलते हुए स्कूल परिसर के पीछे बने एक निर्माणाधीन मकान तक पहुंच गया। इसी दौरान मकान का छज्जा अचानक गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। बच्चों ने तुरंत शिक्षकों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे शिक्षकों और ग्रामीणों ने आलोक को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने स्कूल परिसर के आसपास बच्चों की सुरक्षा और निर्माण कार्यों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राथमिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच पुलिस और शिक्षा विभाग कर रहा

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....