Raftaar News Cg

मस्तूरी विधायक ने विधायक निधि से निर्मित 5 विकास कार्यो का किया भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार…! विकास कार्यों से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने विधायक निधि से गुरुवार को नगर निगम वार्ड क्रमांक 43 बंसीलाल घृतलहरे नगर में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। जहां उन्होंने दुर्गा मन्दिर से विनोद बरगाह के घर से रामू ठाकुर के घर तक सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इसके उपरांत अरपा चेक डेम देवरीखुर्द पहुंचे, जहां उन्होंने पचरी निर्माण का भूमि पूजन किया, तत्पश्चात उनका काफिला सफेद खदान वार्ड क्रमांक 43 पहुंचा जहां उन्होंने सफेद खदान चौक से फिरतू यादव के घर तक सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया, तत्पश्चात उन्होंने बूटा पारा में राजू भोई के घर के सामने में रंग मंच निर्माण का भूमि पूजन किया व अंत में दोमुहानी में निषाद समाज के भवन में शेड का भूमि पूजन किया।

इस दौरान इन कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति:-

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी व विधायक प्रतिनिधि क्षेत्र में विकास के शिल्पिकार बी.पी.सिंह, एम आई सी सदस्य वार्ड पार्षद परदेशी राज, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, जिला कार्यकारिणी सदस्य युगल किशोर झा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री शंभू दास मानिकपुरी, किसान मोर्चा मंत्री विक्की यादव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजेश शिंदे, किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष नरेंद्र मौर्य, किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य राजू भोई, स्वास्थ्य समिति मंडल संयोजक रवि बरगाह, आदिवासी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारती परते, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुकृता गोयल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संतोषी भोई, महिला मोर्चा से गौरी यादव, कृष्णा साहू, मनकी साहू, पार्वती सिन्हा, खुशबू, युवा मोर्चा से गोलू यादव, भाजपा के बूथ अध्यक्ष विनोद शुक्ला, माधव सिंह, गोयल जी, हरिशंकर निषाद, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नागेश्वर राव, डी.एन.पांडे, ए. कालीदास, फिरतु यादव, जनक निषाद, बाला यादव, बैसाखू कोल।

लगातार विगत वर्षों से विधायक प्रतिनिधि बी पी सिंह की सक्रियता और विधायक डॉ.बांधी के सहयोग से क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं का निवारण और विकास कार्य की नीव रखी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...