Raftaar News Cg

घर से निकले ड्राइवर की खून से लथपथ मिली लाश…? हत्या की आशंका…? चकरभाठा पुलिस कर रही मामलें की जांच….!

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) गुरुवार की शाम घर से निकले ड्राइवर की सुबह खून से लथपथ लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक की लाश चकरभाठा क्षेत्र में स्थित सीपीआई होटल के पीछे खेत में मिली है। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है।

चकरभाठा टीआई दिनेश चन्द्रा ने बताया कि खेत पर एक युवक की खून से सनी लाश पड़ी हुई है। प्रथम दृष्टया मृतक के चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट के निशान मिले हैं, पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए इसकी जांच शुरू कर दी हैं। उक्त मृत युवक की पता तलाश के दौरान पता चला की वह अटल आवास चौबे कॉलोनी सरकंडा निवासी दीपक यादव पिता परदेशी उम्र 33 वर्ष है। उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि युवक प्राइवेट वैन चलाता था और गुरुवार की शाम घर से निकला था। शुरूआत में मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी फोटो को शेयर किया। जिससे उसकी पहचान हो सकी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसी कैमरे का फुटेज भी खंगाल रही है, साथ ही साथ उसके दोस्तों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....