BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला: घर में घुसकर पेट और हाथ पर किए वार, पुलिस ने चाकू समेत दबोचा, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ार में एक युवक द्वारा अपनी पूर्व प्रेमिका पर घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी भरत वर्मा (27 वर्ष), निवासी ग्राम कड़ार, थाना चकरभाठा, का गांव की युवती से पहले प्रेम संबंध था। वर्ष 2025 में आरोपी की शादी होने के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। इसके बाद आरोपी अक्सर युवती से मिलने पर गाली-गलौच करता था। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 16 मई 2026 को वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान भरत वर्मा घर में घुस आया और जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने युवती के पेट और हथेली पर वार किया। युवती के शोर मचाने पर उसके ससुर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट... बिलासपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल : 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारी, प्रकाश स... बस्तर में बाढ़ से खेती चौपट : मुआवजे के लिए किसानों की गुहार, BKS ने प्रति एकड़ ₹65,100 देने की उठाई... बिलासपुर में मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं खुली आंखें; संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो... सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर बड़ा खेल; 21 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेचने की कोशिश का आरोप, न्यायालय में ... CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला : महंत के 2028 वाले दावे को बताया खयाली पुलाव, बोले- हमनें गन्ने की ... रायगढ़ में प्रोफेसर को अगवा कर UPI से ठगी : चाकू दिखाकर बनाया बंधक, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार साय कैबिनेट की बैठक कल : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सिंगापुर के निवेश प्रस्तावों और कर्मचारियों के म... रायपुर में सैलून से MDMA ड्रग्स जब्त : दो महिलाएं और ट्रांसजेंडर गिरफ्तार, 1.47 लाख का नशा बरामद सूरजपुर दोहरे हत्याकांड : फांसी की सजा के बाद दोषियों की जेल बदली जा रही, फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर...