BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News CgSipat

VIDEO; सीपत में कबाड़ी गिरोह की दबंगई! NTPC का कबाड़ बना अवैध कारोबार का अड्डा..संगठित चोरी का बढ़ा खतरा, चलते-फिरते दुकान में ग्रामीणों को मिल रही सुविधा, आखिर कबाड़ी माफिया के खिलाफ कब होगी सख्त कार्यवाही? अनदेखी पर उठने लगे सवाल, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत में स्टेज-3 विस्तार के लिए भूमि समतलीकरण का काम चल रहा है, लेकिन इसी दौरान कबाड़ चोरी का बड़ा खेल भी खेला जा रहा है। सीपत थाना क्षेत्र में सक्रिय एक कबाड़ी दुकान संचालक रामसनेही साहू की संदिग्ध गतिविधियाँ फिर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि यह कबाड़ी दुकान एनटीपीसी से निकलने वाले लोहे के टुकड़ों की खरीद-फरोख्त में लिप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एनटीपीसी द्वारा समतलीकरण के लिए खुदाई की जा रही मिट्टी ग्राम जांजी स्थित स्टेज-3 के मुख्य द्वार के पास डंप की जा रही है। इसी मिट्टी में एनटीपीसी सीपत भीतर के लोहे के टुकड़े और अन्य कबाड़ भी निकल रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण, स्कूली बच्चे, महिलाएँ और बुजुर्ग मिट्टी में से यह कबाड़ निकालकर कबाड़ी दुकान पर बेच रहे हैं। इस काम में कबाड़ी संचालक ने अपना पिकअप और ऑटो तक लगा रखा है, जिससे चोरी को बढ़ावा मिल रहा है। फिलहाल ग्रामीणों को मिट्टी में मिला हुआ कबाड़ मिल रहा है, लेकिन जब यह स्रोत समाप्त हो जाएगा, तो इन्हीं लोगों को चोरी की लत लग जाएगी। ऐसे में वे सीधे बड़ी चोरिया करने लगेंगे, जिससे बड़े पैमाने पर चोरी की घटनाएँ बढ़ सकती हैं। यह पूरी तरह से चोरी को बढ़ावा देने वाला कृत्य है।

गौरतलब है कि इसी कबाड़ी दुकान का नाम पहले भी इस तरह की गतिविधियों में आ चुका है। जब रफ्तार न्यूज़ सीजी ने इस मुद्दे को उठाया था, तब पुलिस ने मामूली कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा कर दिया था। अब फिर से वही गोरखधंधा खुलेआम जारी है। यह मामला सिर्फ कबाड़ चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाले समय में संगठित चोरी का कारण बन सकता है। क्या सीपत पुलिस इस बार सख्त कार्रवाई करेगी, या फिर पहले की तरह दिखावे की कार्रवाई करके इसे अनदेखा कर देगी? अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस कबाड़ी माफिया के खिलाफ ठोस कदम उठाता है या नहीं!

एनटीपीसी सीपत से आई मिट्टी में लोहे के टुकड़े निकालते नाबालिग, सुरक्षा पर उठे सवाल………

यह वीडियो एनटीपीसी सीपत से लोड होकर आई उस मिट्टी के खाली होने के समय का है, जिसमें लोहे के टुकड़े मिले हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नाबालिग बच्चे ट्रक पर चढ़कर मिट्टी में से लोहे के टुकड़े निकाल रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि ये बच्चे ट्रक के ऊपर चढ़े हुए हैं, जो कभी भी उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। यदि ट्रक चलने के दौरान कोई हादसा हो जाता है, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा? यह एक गंभीर सवाल है, जिस पर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को ध्यान देने की आवश्यकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...