BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पहली से आठवीं तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य, 31 अगस्त 2028 तक की मिली मोहलत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले के बाद शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। हालांकि वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों को राहत देते हुए टीईटी पास करने की अंतिम समय-सीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बिलासपुर जिले में भी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर कार्यरत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। यह नियम नई नियुक्तियों के साथ-साथ वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों पर भी लागू रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने बताया कि विभाग द्वारा शिक्षकों को टीईटी परीक्षा की तैयारी और उसमें शामिल होने के लिए आवश्यक सहयोग एवं अनुमति प्रदान की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक शिक्षक तय अवधि के भीतर पात्रता परीक्षा पास कर सकें। शिक्षा विभाग का मानना है कि टीईटी को अनिवार्य बनाए जाने से शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि टीईटी अब केवल भर्ती की शर्त नहीं, बल्कि शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता और दक्षता का महत्वपूर्ण मानक बन चुका है। ऐसे में पहली से आठवीं तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। अब शिक्षा जगत की नजर आगामी टीईटी परीक्षाओं और शिक्षकों की तैयारी पर टिकी हुई है।मुख्य बिंदु पहली से आठवीं तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य। कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक की मोहलत।

 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश।

 

शिक्षण गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।

 

बिलासपुर सहित प्रदेशभर के शिक्षकों पर लागू होगा नियम।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...