BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’…गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारदात के चंद घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र में गुरु-चेला विवाद ने खूनी रूप ले लिया। किन्नर समाज की गुरु-चेला परंपरा को लेकर हुए विवाद के बाद एक किन्नर ने अपने साथी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के चंद घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक तन्नू खान की मित्रता किन्नर वर्षा जान और मीरा उर्फ आशीष से थी। तीनों गुरु-भाई बताए जा रहे हैं। 20 जुलाई को तीनों जोकी स्थित मीरा के घर पहुंचे थे। उनके साथ किन्नर रिया उर्फ राकेश भी था। सभी ने साथ में शराब पी और खाना खाया। इसी दौरान तन्नू खान ने रिया से उसका गुरु बनने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया गया कि किन्नर समाज में गुरु-चेला परंपरा के तहत चेला अपने गुरु को निर्धारित राशि देता है। तन्नू ने रिया से कहा कि वह उसे अपना गुरु बनाए, अन्यथा उसे मांगने नहीं देगी। इस पर रिया ने खुद को किसी का चेला मानने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर मीरा और वर्षा ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने तालापारा निवासी राजा किन्नर को फोन कर दोनों को समझाने के लिए कहा, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। इसके बाद तन्नू और रिया पैदल जोकी से तालापारा की ओर निकल गए। इसी दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हुआ और रिया ने गुस्से में आकर तन्नू खान की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात 21 जुलाई की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच एनएच-130 स्थित दलदलिहापारा बस स्टॉप के पास हुई। घटना के बाद सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रिया उर्फ राकेश (24), पिता परमेश्वर ध्रुव, निवासी सेमरचुवा बरेला, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली, हाल मुकाम जोकी ओवरब्रिज, थाना सकरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल, चप्पल और चार्जर सहित अन्य सामान बरामद किया है। सकरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 684/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....