BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में युवक पकड़ा गया, 17.90 लाख रुपये नकद जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति से 17 लाख 90 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 8 अप्रैल 2026 को बेलगहना पुलिस और एसीसीयू (ACCU) बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम पवन बजाज (35 वर्ष), निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो सूटकेस और एक बैग में रखे 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों के कुल 81 बंडल मिले, जिनकी कुल राशि 17,90,000 रुपये पाई गई। पुलिस ने उक्त नकदी को संदिग्ध मानते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर नकदी के स्रोत और उसके उपयोग के संबंध में जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में चौकी बेलगहना पुलिस और एसीसीयू टीम के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....