BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पटवारी से आरआई पदोन्नति जांच में बड़ा एक्शन, ACB–EOW का तीन संभागों में छापा……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पटवारी से आरआई पदोन्नति में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच बुधवार सुबह शुरू हुई जब ACB–EOW की संयुक्त टीम ने तड़के तीन संभागों, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा, में एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई में दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों को निशाने पर लिया गया। इसमें बिलासपुर का चर्चित वाजपेयी कैसल परिसर भी शामिल रहा। सुबह करीब 5 बजे EOW–ACB की टीम वाजपेयी कैसल स्थित आरआई अभिषेक सिंह ठाकुर के घर पहुँची। अभिषेक सिंह, जो सूरजपुर में आरआई के पद पर पदस्थ हैं, हाल ही में पटवारी से आरआई बने हैं। इसी पदोन्नति प्रक्रिया में अनियमितता के शक में उनका नाम जांच के दायरे में है। टीम ने घर को चारों ओर से घेरकर दस्तावेज़, फाइलें, कंप्यूटर सिस्टम, मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन तलाशी शुरू की। परिवार से भी प्रारंभिक पूछताछ की गई। छापेमारी कई घंटों से जारी है, लेकिन अब तक ACB–EOW ने किसी बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। टीम का फोकस डिजिटल डेटा, ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड और पदोन्नति से जुड़े दस्तावेज़ों पर है। सूत्र बताते हैं कि पूर्व में हुई तलाशी में मिले दस्तावेज़ों ने “लेन–देन” के शक को मजबूत किया था। आज की कार्रवाई उसी जांच का अगला चरण मानी जा रही है। इस बीच रायपुर और सरगुजा में भी ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। कई अधिकारियों के घर और ऑफिस खंगाले जा रहे हैं। बिलासपुर में वाजपेयी कैसल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई का यह पहला चरण है। अगले 24 घंटों में और ठिकानों पर छापे पड़ सकते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....