ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तेज रफ्तार कार से आरक्षक को कुचलने की कोशिश: कुम्हारी टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई घटना, पीछा कर सिरसा गेट के पास पकड़ी गई कार, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आरक्षक को कार से कुचलने का प्रयास करने वाले नागपुर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस के रुकने के संकेत को नजरअंदाज करते हुए तेज रफ्तार में कार भगाने की कोशिश की। घटना में एक आरक्षक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12:40 बजे कुम्हारी टोल प्लाजा के पास यातायात पुलिस की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही कार क्रमांक MH 02 AY 3475 तेज गति से आती दिखाई दी। कार में ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक रमेश चंद्राकर ने वाहन को रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाते हुए आरक्षक को कुचलने का प्रयास किया। खुद को बचाने के दौरान आरक्षक के दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई और वह वाहन के सामने गिर गया। आरोपियों ने वाहन को उसके सिर की ओर बढ़ाने की भी कोशिश की, लेकिन सतर्कता से पीछे हटकर आरक्षक ने अपनी जान बचाई। घटना के तुरंत बाद यातायात पुलिस टीम ने सरकारी वाहन से कार का पीछा किया और सिरसा गेट के पास वाहन को घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रमजान निवासी न्यू नेहरू नगर, नागपुर और जाकिर मोहम्मद निवासी बड़ा ताजबाग, सक्करदारा, नागपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 144/2026 के तहत शासकीय कार्य में बाधा, हत्या के प्रयास और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा वाहन में मौजूद युवतियों के परिजनों को सूचना देकर बयान लिए जा रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!