BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला: घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता जब्त, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला थाना बिल्हा के अपराध क्रमांक 215/2026 का है। पुलिस के अनुसार मोहतरा निवासी आयुष बरगाह (19 वर्ष) ने 20 अप्रैल 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल की रात तालाब स्थित शिव मंदिर के पास रूपेश मेहर और उसके साथियों ने उसके पिता राजेश बरगाह पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल राजेश बरगाह का मेडिकल परीक्षण कराया। बेडहेड टिकट में सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि होने के बाद प्रकरण में हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 109(2) बीएनएस जोड़ी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बिल्हा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक मेहर (24 वर्ष) एवं अन्नू ध्रुव (20 वर्ष), दोनों निवासी मोहतरा थाना बिल्हा शामिल हैं। साथ ही दो विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पूरे मामले की कार्रवाई में तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं मुकेश दिव्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!