BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कलेक्टर जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़..कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, लंबित मानदेय और मुआवजा भुगतान के दिए निर्देश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनी और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने कहा गया। जनदर्शन में तखतपुर ब्लॉक के ग्राम नेवरा से पहुंची मरियम महिला स्व.सहायता समूह की सदस्याओं ने मानदेय की लंबित राशि और कचरा कलेक्शन के लिए सुरक्षात्मक सामग्री की मांग की। महिलाओं ने बताया कि वे अप्रैल 2024 से सफाई कार्य में लगी हुई हैं, परंतु उन्हें अब तक मेहनताना नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने ड्रेस, ग्लव्स और जूते जैसी सामग्रियों की भी मांग की। कलेक्टर ने इस मामले में सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम अकलतरी से आई महिला समूह की दीदियों ने 45 लाख रुपये की लंबित राशि भुगतान की मांग की। उन्होंने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से बिलासा पशु आहार संयंत्र में गुणवत्तायुक्त पशु आहार का उत्पादन कर रही हैं, लेकिन भुगतान अब तक नहीं मिला है। कलेक्टर ने मामले को पशुपालन विभाग के संयुक्त संचालक को सौंपते हुए समाधान के निर्देश दिए। वहीं कोटा ब्लॉक के ग्राम तेंदूआ निवासी जियाराम ने शिकायत की कि उनके दिवंगत पिता के नाम स्वीकृत आवास योजना की राशि को रोजगार सहायक ने धोखे से किसी और के नाम पर जियो टैग कर आहरित कर लिया है, जबकि आईडी में उनकी मां का नाम नॉमिनी के रूप में दर्ज है। इस गंभीर गड़बड़ी पर कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बेलगहना तहसील के आमामुड़ा निवासी मंगल सिंह ने वन अधिकार पट्टा की जमीन का कब्जा वापस दिलाने की मांग करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी एक एकड़ जमीन 80 हजार रुपये में गिरवी रखी थी, लेकिन अब रुपये लौटाने के बाद भी गिरवीधारक जमीन वापस नहीं कर रहा है। कलेक्टर ने यह मामला वन विभाग के एसडीओ कोटा को सौंपा। इसके अलावा तखतपुर ब्लॉक के रमेश कुमार मानिकपुरी ने आकाशीय बिजली से पत्नी की मौत होने के बाद मुआवजा न मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने इस संबंध में भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन के दौरान सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर आरविन्थ कुमारन डी, एडीएम शिव कुमार बनर्जी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव