BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 97.50% अंकों के साथ बिलासपुर की नैसी टॉप-10 में..जिले का बढ़ाया मान; साधारण परिवार की बेटी बनी टॉपर, नैसी ठाकुर ने रचा सफलता का नया इतिहास!

बिलासपुर: (भारतेन्दु कौशिक) 10वीं बोर्ड परीक्षा में बिलासपुर की बेटी नैसी ठाकुर ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठा की छात्रा नैसी ठाकुर ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान बनाया है। इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। नैसी की सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। स्कूल के शिक्षक भी उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। नैसी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए बताया कि वह रोजाना 4 से 5 घंटे नियमित पढ़ाई करती थीं और हर विषय को समझकर पढ़ने पर विशेष ध्यान देती थीं। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। टॉपर नैसी ने अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई हमेशा सीखने के उद्देश्य से करनी चाहिए, दबाव में नहीं। उन्होंने असफल छात्रों को भी हौसला देते हुए कहा कि एक परिणाम जीवन का अंतिम फैसला नहीं होता, इसलिए कभी निराश नहीं होना चाहिए और लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। वहीं नैसी की मां ने बेटी की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे परिवार को इस उपलब्धि पर खुशी है और लगातार रिश्तेदारों व परिचितों से बधाई संदेश मिल रहे हैं। स्कूल के प्राचार्य ने भी नैसी की उपलब्धि को स्कूल के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि भविष्य में और अधिक छात्रों को टॉप-10 में लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यहां विद्यार्थियों को शासन द्वारा उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्लास टीचर सविता आया ने बताया कि नैसी शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाली, अनुशासित और मेहनती छात्रा रही हैं। उनकी इसी लगन और निरंतर मेहनत का परिणाम है कि उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। कुल मिलाकर, नैसी ठाकुर की यह सफलता मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बनाता था शिकार: महिला की फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने ... बिलासपुर; 97.50% अंकों के साथ बिलासपुर की नैसी टॉप-10 में..जिले का बढ़ाया मान; साधारण परिवार की बेटी... 97.50% अंकों के साथ बिलासपुर की नैसी टॉप-10 में..जिले का बढ़ाया मान; साधारण परिवार की बेटी बनी टॉपर,... रायपुर में पशु क्रूरता और अनाचार का मामला: वीडियो फुटेज के आधार पर हुई पहचान; 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्त... शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा; आरोपी व होटल मैनेजर गिरफ्तार! बिलासपुर में समीक्षा बैठक: महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजय... तालाब में डूबने से जुड़वा बहनों की मौत: 6 वर्षीय दीप्ति और दिव्या की दर्दनाक मौत; गांव में मातम! पुरानी रंजिश में युवक की हत्या: 2 आरोपी व 2 नाबालिग गिरफ्तार, चाकू से किया था हमला! बैलगाड़ी पर निकली बारात: बिना डीजे और तामझाम के निकली देसी बारात; सेलूद गांव में दूल्हे ने सादगी और ... तांदुला नहर में दर्दनाक हादसा: नहाते समय पिता-बेटी की बहने से मौत...20 किमी दूर मिली मासूम की लाश!