ChhattisgarhRaftaar News Cg

बलौदाबाजार में ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, 7 लाख नकद सहित 30 लाख का नुकसान!

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार देर रात एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। इस हादसे में करीब 7 लाख रुपए नकद सहित कुल लगभग 30 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना कसडोल थाना क्षेत्र के कटगी इलाके में स्थित “रमेश ऑटो पार्ट्स” दुकान की है। जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक दुकान से आग की लपटें उठने लगीं, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दुकान में रखा ऑटो पार्ट्स का सामान और नकदी आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने शुरुआत में आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान और नकदी पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुके थे। पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...