मुख्यमंत्री तीर्थ योजना: बिलासपुर से तीर्थ यात्रा का बड़ा मौका! 386 श्रद्धालु 23 अप्रैल को होंगे रवाना..आवेदन की आखिरी तारीख 13 अप्रैल! खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर से 386 श्रद्धालुओं का जत्था 23 अप्रैल को पुरी, भुवनेश्वर और कोणार्क के लिए रवाना होगा। इसमें 375 तीर्थयात्री और 11 शासकीय अनुरक्षक शामिल होंगे। समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा मैथ्यू ने बताया कि इस यात्रा में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, परित्यक्ता और विधवा महिलाएं शामिल हो सकती हैं। इच्छुक आवेदकों को निर्धारित प्रपत्र में सभी जानकारी भरकर 13 अप्रैल तक अपने संबंधित जनपद पंचायत, नगर पंचायत या नगरीय निकाय कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद सभी पात्र आवेदन 15 अप्रैल तक समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय कमरा क्रमांक 04, पुराना कम्पोजिट भवन बिलासपुर में जमा किए जाएंगे। यात्रा में शामिल होने का सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन!

