BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; तखतपुर में बकरी चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी समेत बकरा-बकरी बरामद…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना क्षेत्र में हुई बकरी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से एक बकरा, एक बकरी और बिक्री से मिले 10 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम बेलसरी निवासी कुंज बिहारी पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घर के कोठा का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 7 बकरी-बकरा चोरी कर ले गया। मामले की रिपोर्ट पर तखतपुर थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस को 9 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी किए गए बकरा-बकरी को कुरानकांपा रोड पर बेचने की कोशिश की जा रही है। सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजाराम सागर (23 वर्ष) निवासी ग्राम कोसमा, जिला मुंगेली बताया और चोरी की घटना स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बकरा, एक बकरी और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में तखतपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....