BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पेट्रोल खरीदकर उठाया खौफनाक कदम: गतौरी के पास युवक ने खुद को आग लगाई.. हालत गंभीर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत गतौरी के पास एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां 29 वर्षीय युवक ने खुद को आग लगा ली। युवक की पहचान पौसरी निवासी मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक पास के पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदकर कुछ दूरी तक गया और अचानक अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के समय आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और चिंता का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....