Raftaar News Cg
डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाने सीपत क्षेत्र के युवाओं का बैठक हुआ संपन्न….! प्रतिमा स्थापना के साथ होगा शोभायात्रा का समापन….?

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर क्षेत्र के युवाओं का बैठक रविवार को रेस्ट हाउस सीपत में संपन्न हुआ। बैठक में शोभायात्रा का ग्राम कुकदा से प्रारंभ होकर ग्राम पंधी-देवरी में समापन के अवसर पर भव्य प्रतिमा की स्थापना पर सहमति बनी। शोभायात्रा में समाज समाज के नवयुवकों ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का लोगों से आग्रह किया हैं। इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब सीपत संघ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार लैहर्षण, युवा कांग्रेस ग्रामीण महासचिव बिलासपुर द्वारिका लास्कर, राकेश कुमार लैहर्षण, रामस्वरूप लैहर्षण, रोमियो सहित समाज के युवा उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
