ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-डंपर की टक्कर में तीन लोगों की मौत!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना अभनपुर-राजिम मार्ग पर बजरंगपुर के पास देर रात हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बन रहे टोल नाका के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के सामने के हिस्से पूरी तरह से चकनाचूर हो गए। दुर्घटना में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। तीनों मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....