BilaspurChhattisgarhSipat

BILASPUR: हादसों का केंद्र बना सीपत का बहेरा पुल, फिर एक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर से एनटीपीसी सीपत मार्ग में सीपत के शुरुवात होते ही एक ऐसा खतरनाक पुल हैं, जो हादसों का केंद्र बना हुआ हैं। हम बात कर रहे हैं, एनटीपीसी सीपत के मेंन गेट से लगे बहेरा पुल की। जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शुक्रवार की रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस घटना में एक बाइक सवार युवक पुल के नीचे नहर में जा गिरा। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सीपत थाने के 112 टीम के आरक्षक शरद साहु और चालक अविनाश वैष्णव से मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी निवासी संगीत कुमार साहू पिता मनहरण लाल साहु उम्र 33 वर्ष बोर खुदाई का काम करता था। जो बुधवार की रात करीबन 11 बजे काम खत्म कर सीपत से अपने घर ग्राम पंधी लौट रहा था। इसी दौरान बहेरा पुल के पास संगीत की बाइक क्रमांक सीजी 10 एएल 0152 अनियंत्रित हो गई और बहेरा पुल से जा टकराई। पुल से टकराने के बाद अनियंत्रित बाइक नहर के नीचे जा गिरी। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना 112 टीम को दी। मौके पर पहुंचीं डायल 112 की टीम ने संगीत को सिम्स में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान संगीत की मृत्य हो गई।

2 बच्चों का पिता था, संगीत:-

112 की टीम ने बताया की संगीत साहु ग्राम मोहरा का रहने वाला था, जो शादी के बाद ग्राम पंधी में रहता था। संगीत 9 साल की लड़की और एक 6 साल के लड़के का पिता था। जो बोर खुदाई का काम कर परिवार चलाता था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...