ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी कैमरा चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) बम्हनीडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरे चोरी करने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सभी कैमरे बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि प्रार्थी मुकेश वस्त्राकार निवासी खपरीडीह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर में लगे 4 नग सीसीटीवी कैमरे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस की सक्रियता से संदेही निगरानी बदमाश राजकुमार धनुवार (29 वर्ष) निवासी खपरीडीह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। आरोपी से 4 नग सीसीटीवी कैमरे, कुल कीमत 5100 रुपए जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप.क. 92/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.पी. सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जयनंदन मार्बल, प्रधान आरक्षक सुनिल सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक गौरी शंकर कौशिक, आरक्षक शैलेन्द्र माथुर, दिलीप माथुर और जयराम बिनुछवार की अहम भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....