ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पंजाब नेशनल बैंक के असिस्टेंट मैनेजर से धोखाधड़ी, जमीन दिलाने के नाम पर 21.40 लाख की ठगी!

कोरिया: (प्रांशु क्षत्रिय) गांधीनगर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक में पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर से दो लोगों ने 21 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता आशा तिग्गा मूलतः विशुनपुर की रहने वाली हैं और कोरिया जिले में पंजाब नेशनल बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2023 में उनके पिता के मकान निर्माण का ठेका अरविंद तिर्की (निवासी बगीचा, जशपुर) और संजय मिंज (निवासी पटपरिया, अंबिकापुर) ने लिया था। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने जमीन बेचने का प्रस्ताव रखा। आरोपियों ने बताया कि ठाकुरपुर रेलवे स्टेशन के पास उनके एक कर्मचारी की 70 डिसमिल जमीन है, जिसे 60 हजार रुपये प्रति डिसमिल के हिसाब से बेचा जा रहा है। उन्होंने जमीन दिखाकर जल्द रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाया, जिससे पीड़ित परिवार उनके झांसे में आ गया। आशा तिग्गा और उनकी बहन ने 11 सितंबर 2023 से 1 जुलाई 2024 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 21.40 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी रजिस्ट्री कराने में टालमटोल करते रहे और अंततः संपर्क करना भी बंद कर दिया। पीड़िता ने पहले पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोरिया की अदालत में परिवाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर बैकुंठपुर कोतवाली में शून्य पर FIR दर्ज कर मामला गांधीनगर थाना भेजा गया। गांधीनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....