ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ब्रेकडाउन ट्रक बना मौत का जाल: 24 घंटे में दो हादसे, CISF जवान समेत दो की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम!

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लखनपुर थाना क्षेत्र में अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रक ने 24 घंटे के भीतर दो लोगों की जान ले ली। मंगलवार देर रात CISF के जवान की उसी ट्रक से टकराकर मौत हो गई, जबकि एक दिन पहले भी इसी ट्रक से टकराकर एक बाइक सवार की जान चली गई थी। इसके बावजूद ट्रक को सड़क से नहीं हटाए जाने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार, कोरबा NTPC में पदस्थ CISF जवान विनय टोप्पो (40) मंगलवार रात बाइक से अंबिकापुर लौट रहे थे। लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरी के पास सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले सोमवार रात करीब 11 बजे अंधला निवासी अरुण सिंह (25) भी इसी ट्रक से टकरा गया था, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, लेकिन ट्रक को मौके से नहीं हटाया गया। लगातार दूसरी घटना की खबर मिलते ही रजपुरी के ग्रामीण भड़क उठे और नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना पर पहुंची लखनपुर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मौके से हटवाया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त हुआ। मृत CISF जवान विनय टोप्पो अंबिकापुर के भगवानपुर के निवासी थे और ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए अंबिकापुर भेज दिया गया है। लगातार हो रहे सड़क हादसों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार!