BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा: पड़ोसियों ने धारदार हथियार से किया हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र के पेण्डारी में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पड़ोसियों ने मिलकर एक ही परिवार पर धारदार हथियार और लाठियों से प्राणघातक हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अर्जुन कुमार बघेल (42 वर्ष), लक्ष्मण बघेल (48 वर्ष), दिलीप बघेल (48 वर्ष) और सुमित्रा बघेल (40 वर्ष) शामिल हैं। इसके अलावा एक विधि से संघर्षरत बालक भी मामले में शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 की रात करीब 7:30 बजे प्रार्थी राजा बघेल का परिवार घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने धारदार हथियार एवं लाठियों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए लोगों को भी मारपीट का सामना करना पड़ा। घटना में उषा बघेल गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रार्थी की शिकायत पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 297/2026 दर्ज कर धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1), 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....