BilaspurCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; समाधान शिविर में पहुंचे कलेक्टर, मौके पर कई समस्याओं का समाधान……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित समाधान शिविरों का कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी और मुढ़ीपार में आयोजित शिविरों का जायजा लिया और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। ग्राम रहंगी के पंचायत भवन में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड से वंचित लगभग साढ़े नौ सौ लोगों के लिए विशेष शिविर लगाकर कार्ड बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कुपोषित दो बच्चियों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर इलाज कराने और पंचायत भवन के सामने से अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए गए। कलेक्टर ने किसानों से धान खरीदी की स्थिति की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि खरीदी सुचारु रूप से चल रही है। उन्होंने सरपंच से गांव में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा कर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद ग्राम मुढ़ीपार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों का निरीक्षण किया गया। एक हितग्राही द्वारा गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण की सराहना की गई। वहीं किश्त मिलने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं करने वाले हितग्राहियों को 15 दिन के भीतर काम शुरू करने की चेतावनी दी गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि तय समय में निर्माण शुरू नहीं होने पर सरकारी राशि की वसूली की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....