ChhattisgarhRaftaar News Cg

सरगुजा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में तीन की मौत…एक गंभीर घायल!

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) गांधीनगर थाना क्षेत्र के सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक प्रतापपुर की ओर से आ रही थी, जबकि कार अंबिकापुर की दिशा में जा रही थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। जैसे ही वाहन सकालो जंगल के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को वाहन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...