ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोरबा में मानवता शर्मसार; युवक को नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा..वीडियो वायरल!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दर्री थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी आवासीय परिसर की कावेरी विहार कॉलोनी में एक युवक के साथ अमानवीय मारपीट का मामला उजागर हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक कॉलोनी के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है और उसकी पत्नी आसपास के अधिकारियों के घरों में घरेलू काम करती है। बताया जा रहा है कि युवक को शराब की लत है। घटना वाले दिन वह नशे की हालत में एक परिचित की बाइक लेकर शराब पीने गया था, लेकिन वापस लौटते समय बाइक साथ नहीं लाया। आरोप है कि इसी बात से नाराज बाइक मालिक और अन्य लोगों ने युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटा। मारपीट के दौरान उसके कपड़े उतरवाकर उसे नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ाया गया। राहगीरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!