ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, दो मासूमों की मौत, उफना आक्रोश, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सरिया में बुधवार सुबह अटल चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो मासूम स्कूली बच्चों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब तेज रफ्तार से आ रही ब्रेजा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उन्हें स्कूल छोड़ने जा रहे चाचा भी घायल हुए। सरिया अस्पताल में कक्षा दूसरी के छात्र 7 वर्षीय हर्षित पटेल ने दम तोड़ दिया, जबकि कक्षा पहली की छात्रा प्रिया पटेल को गंभीर हालत में रायगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों बच्चे बरपाली गांव के रहने वाले थे। हर्षित अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, वहीं प्रिया भी अपने घर की लाड़ली थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने अटल चौक पर चक्काजाम कर आरोपी वाहन चालक और उसे सहयोग करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि चालक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खत्म कराया गया। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि अटल चौक, गांधी चौक, पेट्रोल पंप चौक और भटली चौक पर स्कूल समय के दौरान पुलिस की नियमित ड्यूटी लगाई जाए, ताकि तेज और लापरवाही से वाहन चलाने पर रोक लग सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...