ChhattisgarhRaftaar News Cg

जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो-वैगनआर की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत…11 घायल!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। हादसा बलौदा थाना क्षेत्र के बुचीहरदी गांव के पास हुआ, जहां बोलेरो और वैगनआर कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, अमोरा गांव निवासी रूपेश निर्मलकर अपने बेटे राहुल निर्मलकर, पत्नी भगवती और भांजे के साथ सराईश्रृंगार डोंगरी गांव में एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी वैगनआर कार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो, जिसमें कोरबा जिले के नौ लोग सवार थे, अकलतरा क्षेत्र से एक छठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही थी। बुचीहरदी गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे में रूपेश निर्मलकर और उनके बेटे राहुल निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार भगवती और उनका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो में सवार नौ लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका उपचार कोरबा में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....