ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दुर्ग में नशीली टेबलेट के साथ 98 हजार की सामग्री जब्त, दो युवक गिरफ्तार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 98 हजार 200 रुपए मूल्य की नशीली दवाइयां, मोबाइल फोन, नकदी और एक बाइक जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रविशंकर स्टेडियम के पीछे चैनल गेट के पास दो युवक नशीली टेबलेट लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 97 नग एन-जेडईपी 10 नाइट्राजेपाम टेबलेट और 10 नग अल्फा 0.5 टेबलेट बरामद की गई। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, 400 रुपए नकद और एक एवेंजर बाइक भी जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 98 हजार 200 रुपए आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन कौशल (29) निवासी कसारीडीह, गुरुघासीदास वार्ड, थाना पद्मनाभपुर और सुमित भोई (34) निवासी बांसपारा, थाना मोहन नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से नशीली टेबलेट के अवैध व्यापार में संलिप्त थे और ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है कि वे नशीली दवाइयां कहां से लाते थे और किन लोगों को सप्लाई करने वाले थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....