ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) सर्टिफिकेट परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षाएं मार्च से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक हायर सेकेंडरी परीक्षा 16 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 8 अप्रैल 2026 तक चलेगी, वहीं हाईस्कूल परीक्षा 17 मार्च 2026 से शुरू होकर 7 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। दोनों ही परीक्षाएं सुबह की पाली में होंगी। परीक्षा का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक निर्धारित किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक अनिवार्य रूप से परीक्षा कक्ष में प्रवेश करना होगा। उत्तर पुस्तिकाएं 8.35 बजे तक वितरित की जाएंगी, जबकि प्रश्न पत्र 8.40 बजे दिए जाएंगे। उत्तर लेखन का समय 8.45 बजे से शुरू होकर 11.45 बजे तक रहेगा। विषयवार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी परीक्षार्थी अपने संबंधित अध्ययन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी परीक्षा समय-सारिणी उपलब्ध कराई गई है, जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। ओपन स्कूल ने यह भी साफ किया है कि परीक्षाएं निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी। परीक्षा अवधि के दौरान यदि किसी प्रकार का सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में तिथि या समय में संशोधन का अधिकार बोर्ड के पास सुरक्षित रहेगा। प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने बताया कि इन्हें संबंधित केंद्राध्यक्षों द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार 8 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी परीक्षार्थियों को सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर हाईस्कूल की सैद्धांतिक परीक्षा के समय हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षा और हायर सेकेंडरी की सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा सकती है। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय-सारिणी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में परीक्षा में शामिल हों।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....