ChhattisgarhRaftaar News Cg

हाथियों के हमले में 14 वर्षीय किशोरी की मौत…महुआ बीनने गई थी जंगल, तीन दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था 22 हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत!

बलरामपुर:( प्रांशु क्षत्रिय) रामानुजगंज-रामचंद्रपुर विकासखंड में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना में हाथियों के हमले से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना ग्राम चिनिया के चिनिया मोड़ के पास जंगल क्षेत्र में हुई। मृतका की पहचान बरदरिया निवासी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है, जो अपने रिश्तेदारों के यहां चिनिया गांव आई हुई थी। शनिवार सुबह करीब 6 बजे वह महुआ बीनने जंगल गई थी, तभी 22 हाथियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने भागकर बचाई जान….

घटना के दौरान पास में मौजूद महावीरगंज का एक व्यक्ति किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथियों का यह दल पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था, जिससे ग्रामीणों में पहले से ही भय का माहौल था।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम….

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत प्रतिनिधि ब्रह्मदेव सिंह, सुदामा यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा की मांग…..

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगल क्षेत्रों में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए ठोस सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...