BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़: बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी हिरासत में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने फर्जी “मैरिज ब्यूरो” के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई सरकण्डा और कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर की गई, जहां से इस अवैध गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शादी के इच्छुक लोगों को उपयुक्त जीवनसाथी दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए फर्जी महिला प्रोफाइल तैयार कर युवतियों से ग्राहकों से बातचीत कराई जाती थी, जिससे वे भावनात्मक रूप से जुड़ जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क और अन्य बहानों से पैसे वसूले जाते थे। एक मामले में बिहार निवासी एक व्यक्ति से 10,000 रुपये लिए गए, लेकिन भुगतान के बाद कोई सेवा नहीं दी गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। म्यूल बैंक खातों (दूसरों के नाम पर संचालित खातों) की जांच के दौरान पुलिस को इस गिरोह के बारे में अहम सुराग मिले। इसी आधार पर सरकण्डा क्षेत्र में संचालित एक मैट्रिमोनियल ऑफिस पर छापा मारकर संचालक सहित सहयोगियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस कार्रवाई में मौके से, 10 कंप्यूटर सेटअप, 70 मोबाइल फोन, 20,000 रुपये नकद, बरामद किए गए हैं। साथ ही बैंक खातों की जांच में लाखों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। महारथी साहु (31 वर्ष), फुलेश्वर प्रसाद श्रीवास (40 वर्ष), तरुणा उर्फ सोनु खरे (40 वर्ष), नीरा बाथम (32 वर्ष) आरोपियों के खिलाफ थाना सरकण्डा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शहर के अन्य क्षेत्रों में संचालित ऐसे फर्जी मैरिज ब्यूरो की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन और मैट्रिमोनियल सेवाओं के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संस्था को पैसे देने से पहले उसकी विश्वसनीयता की पूरी जांच अवश्य करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...