BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; शोभायात्रा के दौरान युवक पर चाकू से हमला, मामूली विवाद बनी हिंसक…चार के खिलाफ मामला दर्ज!

बिलासपुर : (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र में शोभायात्रा देखने के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चार युवकों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सन्नी श्रीवास, निवासी रपटा चौक चांटीडीह, ने थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सन्नी ने बताया कि वह एसी बनाने का काम करता है और 2 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:10 बजे अपने दोस्त सूरज साहू के साथ पेण्डलवार हॉस्पिटल और आनंद हॉस्पिटल के बीच मेन रोड तोरवा में खड़े होकर शोभायात्रा देख रहा था। इसी दौरान आरोपी प्रियांशु बोले ने सूरज साहू से साइड में खड़े होने को कहा। सूरज के हटने की बात कहने पर आरोपी भड़क गया और विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद प्रियांशु बोले के साथ साहिल सोनकर, सुरेश और वैभव, निवासी दयालबंद, वहां पहुंचे और सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियांशु बोले ने अपने पास रखी चाकू से सूरज साहू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सूरज के पेट, सिर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद तोरवा पुलिस ने आरोपियों प्रियांशु बोले, साहिल सोनकर, सुरेश और वैभव के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...