Raftaar News Cg

पंजाब विरुद्ध राजस्थान आईपीएल मैच में मोबाईल के माध्यम खेला रहा था सट्टा….! तोरवा पुलिस को मिली सूचना… एक आरोपी हुआ गिरफ्तार…..?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाला आरोपी तोरवा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी आईपीएल मैच में मोबाईल से ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाईल व 3000 रुपये पुलिस ने जब्त किया हैं।

बिलासपुर एसपी के निर्देश पर तोरवा थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू के हमराह में तोरवा पुलिस के द्वारा एसीसीयू के सहयोग से अवैध रूप से ऑनलाईन सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सूचना मिली कि सतबहिनिया मंदिर के पास देवरीखुर्द में कन्हैया लाल पंजवानी पंजाब विरुद्ध राजस्थान आईपीएल मैच में मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन जुआ खिला रहा है। सूचना पर मौके पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 01 नग वीवो मोबाईल व नगदी रकम 3000 रूपये जब्त किया गया और आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी:-

1. कन्हैया लाल पंजवानी पिता स्व. वीणामल पंजवानी निवासी सतबहिनिया मंदिर के पास देवरीखुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, धर्मेन्द्र वैष्णव, भरतलाल राठौर, देवमुन, निखिल यादव, सरफराज खान।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...