BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जमीन विवाद में 3 लाख की सुपारी: रिटायर्ड लेखा अधिकारी की हत्या…जंगल से सड़ी-गली लाश बरामद, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लोरमी क्षेत्र में लापता रिटायर्ड लेखा अधिकारी दामोदर सिंह राजपूत की सड़ी-गली लाश जंगल से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जमीन विवाद के चलते 3 लाख रुपये की सुपारी देकर उनकी हत्या कराई गई। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी संजय यादव ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने अपने साथी मुन्ना सिंह और एक अन्य युवक के साथ मिलकर दामोदर सिंह का अपहरण किया। इसके बाद गमछे से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई और शव को जंगल में दफना दिया गया। मामले में पुलिस ने संदिग्धों पर निगरानी रखते हुए 28 मार्च को पांच लोगों को हिरासत में लिया। संजय यादव की निशानदेही पर अगले दिन जंगल से शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिजन और समाज में भारी आक्रोश है। लोगों ने 29 मार्च को थाना घेराव का एलान भी किया था, जिसे पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में जमीन लेन-देन को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि इस साजिश में मृतक के कुछ रिश्तेदार भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड...