ChhattisgarhRaftaar News Cg

महासमुंद में दिल दहला देने वाली घटना: प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी!

महासमुंद: (प्रांशु क्षत्रिय) एक बार फिर हृदयविदारक घटना सामने आई है। पिथौरा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फंदे पर लटके मिले युवक-युवती में युवती खल्लारी थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव की निवासी बताई जा रही है, जबकि युवक पटेवा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि युवती के हाथ पर गोदने से “अंकिता” नाम लिखा हुआ मिला है। वहीं, घटनास्थल से बरामद आधार कार्ड के आधार पर युवती के नाबालिग होने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसमें एक अन्य प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...