BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

मस्तूरी में दिल दहला देने वाली घटना; रेलवे ट्रैक पर युवती की क्षत-विक्षत लाश..पहचान में जुटी पुलिस!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। निर्माणाधीन अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती की क्षत-विक्षत लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह के समय जब ग्रामीण रोजमर्रा की तरह रेलवे ट्रैक से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर ट्रैक पर पड़ी युवती की लाश पर गई। भयावह दृश्य देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती का एक हाथ कटा हुआ था, जिससे घटना और भी भयावह प्रतीत हो रही है। मृतका ने काले रंग का लोवर और गुलाबी टी-शर्ट पहन रखी थी। घटनास्थल के पास उसकी टूटी हुई चप्पल भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में मामला चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुए हादसे का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस आत्महत्या सहित अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और युवती की पहचान के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ जारी है और मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....