BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: शराब के पैसे नहीं देने पर भाई ने बहन पर हथौड़ी से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र के देवनगर में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक युवक ने अपनी ही बहन पर हथौड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया कु. मिनेश्वरी मनहर, निवासी देवनगर कोनी, निजी नौकरी करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 मार्च 2026 की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच वह घर पर अकेली सो रही थीं। इसी दौरान उनका भाई मानेश्वर सिंह मनहर शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोपी ने कमरे में घुसकर बहन के बाल पकड़कर उसे बाहर खींच लिया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। जब पीड़िता ने पैसे नहीं होने की बात कही, तो आरोपी भड़क गया और पास में रखी हथौड़ी से सिर, हाथ और पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मिनेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके सिर व हाथ से खून बहने लगा। मारपीट के बाद वह बेहोश हो गईं। बाद में आरोपी ही उन्हें अपने ऑटो से सिम्स अस्पताल, बिलासपुर लेकर गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी भाई पहले भी कई बार शराब के लिए पैसे मांगते हुए उनके साथ मारपीट कर चुका है। कोनी पुलिस ने आरोपी मानेश्वर सिंह मनहर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 119(1), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...