BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, एक मजदूर गंभीर, एक के फंसे होने की आशंका……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में खड़े तारपीन तेल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और पूरा फैक्ट्री परिसर धुएं व लपटों से घिर गया। इस हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहा एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। वहीं, एक अन्य मजदूर अभिजित सूर्यवंशी के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर के समय टैंकर से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर तक नजर आया, जिससे आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री को खाली करा लिया गया है और आसपास के इलाके में भी सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि प्रशासनिक अधिकारी राहत और बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....