BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: एबीवी के निर्माणाधीन कार्यों में गड़बड़ी का आरोप..बाहरी एजेंसियों को काम देने पर विवाद, विश्वविद्यालय प्रशासन घिरा, NSUI ने की राज्यपाल से शिकायत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने महामहिम राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन में प्रशासनिक एवं वित्तीय नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। रंजेश सिंह के अनुसार इन कार्यों को अन्य राज्य के एक शासकीय उपक्रम के माध्यम से कराया जा रहा है, जबकि लागत का निर्धारण दिल्ली के शेड्यूल ऑफ रेट (SOR) के आधार पर किया जा रहा है। यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ में प्रचलित लोक निर्माण विभाग की दरों से अलग बताई गई है। इसके अलावा निर्माण कार्यों का अनुबंध जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश के जरिए अहमदाबाद स्थित एक शासकीय उपक्रम को दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और वैधता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित संस्था को लगभग 23 प्रतिशत अग्रिम भुगतान किया गया है, जो वित्तीय नियमों के विपरीत बताया जा रहा है। साथ ही भुगतान सीधे पेटी ठेकेदार को किए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे शासकीय धन के दुरुपयोग की आशंका जताई गई है। रंजेश सिंह ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में राज्य के लोक निर्माण विभाग एवं अन्य शासकीय निर्माण एजेंसियों की अनदेखी की गई है। साथ ही बिना आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति के कार्य प्रारंभ किए जाने की आशंका भी व्यक्त की गई है। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल वित्तीय अनियमितता का मामला होगा, बल्कि इससे स्थानीय ठेकेदारों एवं श्रमिकों के रोजगार अवसरों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। एनएसयूआई ने राज्यपाल से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान पुष्पराज साहू, करन यादव, राजा खान, सुमित ठाकुर, वेद राठौर और विक्की सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....